मुझे अश्वगंधा क्यों लेना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 09:23

पोषक तत्वों से भरपूर अश्वगंधा आपकी सेहत के लिए अत्यधिक फायदेमंद हो सकती है। वहीं आयुर्वेद में इसका उपयोग विभिन्न औषधियां बनाने के लिए किया जाता रहा है। अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी के साथ एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। अश्वगंधा को कैंसर, तनाव, चिंता, पुरुषों में प्रजनन क्षमता बढ़ाने से लेकर गठिया, अस्थमा, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में राहत पाने के लिए किया जाता है। परंतु गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से परहेज रखना चाहिए, अन्यथा प्रसव जल्दी होने की संभावना बन सकती है।

लोग इसके बारे में जानते तो हैं, पर इसका उपयोग कैसे किया जाए, इससे ज्यादातर लोग अनजान हैं। इसलिए आज हम आपको अश्वगंधा के फायदों के साथ ही इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बताने जा रहे हैं।

यहां हैं अश्वगंधा के 7 फायदे-

1. कैंसर से लड़ने में सहायक

अश्वगंधा का सेवन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में भी असरदार माना जाता। यह शरीर मे कैंसर सेल्स को बनने से रोकता है। साथ ही शरीर में रिएक्टिव ऑक्सीजन प्रजातियों (Reactive oxygen species) का निर्माण करता है, जो कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट से बचाव करने में मददगार होते हैं।

2. इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार

अश्वगंधा शरीर में रोग निरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही संक्रमण की संभावना और बीमारियों के प्रभाव को भी कम कर देता है। ब्लड सेल्स और प्लेटलेट काउंटस को भी बढ़ाने में मदद करता है।

3. पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मददगार

अश्वगंधा पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ाने के साथ ही इसकी गतिशीलता को भी बढ़ाता है। वहीं पुरुषों में लंबे समय तक स्पर्म की प्रजनन क्षमता को बनाए रखने में मदद करता है।

4. एंग्जाइटी और तनाव को दूर करने में कारगर

आयुर्वेद में अश्वगंधा को सालों से एंग्जाइटी और तनाव को कम करने के लिए जाना जाता रहा है। पब मेड द्वारा किये गए एक अध्ययन में देखा गया कि अश्वगंधा की जड़ में पाए जाने वाले तरल पदार्थ स्ट्रेस और एंग्जाइटी जैसी समस्याओं को कम करने में मददगार होते हैं। साथ ही अश्वगंधा मेंटल हेल्थ को भी नियंत्रित रखता है। कंसंट्रेशन और एनर्जी लेवल को बनाए रखने में फायदेमंद है।

5. ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखें

अश्वगंधा की जड़ और पत्तियों में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद हो सकते हैं। साथ ही अश्वगंधा में एंटी डायबिटीज और एंटी हाइपरलिपिडेमिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

एक अध्ययन में देखा गया कि अधिक मात्रा में अश्वगंधा का प्रयोग शरीर में शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करने का प्रयास करें।

6. कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखें

अश्वगंधा की जड़ों में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो हृदय संबंधी समस्याओं से निजात पाने में मददगार हो सकते हैं। यह हृदय को मजबूत रखते हैं और ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित रखने में भी मददगार हैं। हार्ट हेल्थ के लिए ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का कंट्रोल रहना बहुत जरूरी है और अश्वगंधा का सेवन इसमें आपकी मदद कर सकता है।

7. इनसोम्निया में राहत देता है

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा 50 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में उन्हें 12 हफ्ते तक 600 मिग्रा अश्वगंधा की जड़ का चूर्ण दिया गया और उन सभी की नींद की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला। अर्थात इनसोम्निया से पीड़ित लोगों के लिए अश्वगंधा बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info